९ जून कानपुर

*सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष – मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान*

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 11 जून 2025 से आरंभ होगा, जिसमें प्रेस वार्ता, जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट (प्रबुद्ध समागम) जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

*अभियान की शुरुआत 11 जून को निम्न जिलों में होगी:*

कानपुर देहात, औरैया, इटावा, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन

12 जून को विशेष आयोजन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक कानपुर महानगर में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन कन्नौज, फर्रुखाबाद, बांदा, झांसी महानगर एवं चित्रकूट में भी यह अभियान विधिवत प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

उक्त निर्णय आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र की क्षेत्रीय टोली एवं मॉनिटरिंग टीम के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में “घर-घर संपर्क अभियान” के माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है।

13 जून से 15 जून के मध्य मंडल स्तर पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं की सूची भी निर्धारित कर दी गई है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस अभियान को मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित होगा, जिसका उद्देश्य है – हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना।

बैठक में अभियान की क्षेत्रीय संयोजक अनीता गुप्ता,पूनम द्विवेदी,सुनील तिवारी,हर्ष द्विवेदी,आलोक शुक्ला,वीरेंद्र तिवारी,जितेंद्र सचान,राम सिंह चंदेल,सौरभ कमल,दिनेश सुदर्शन आदि मौजूद रहे ।

 

 

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *