आज 9 जून
*मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की बैठक संपन्न।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान में 12 जून को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक कानपुर उत्तर में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे इसके बाद मोदी सरकार द्वारा इन 11 वर्षों में चलाई गई गरीब कल्याण,जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे और प्रोफेशनल मीट को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी है। प्रोफेशनल मीट के लिए पदाधिकारियों को सूची बनाकर डॉक्टर, इंजीनियर,चार्टेड एकाउंटेंट, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यापारियों,गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले प्रोफेशनलों से संपर्क कर के उनको प्रोफेशनल मीट में आमंत्रित करने को कहा है।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रोफेशनल मीट में उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री एम एल सी अनूप गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे
बैठक में प्रमुख रूप,जितेंद्र विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,प्रमोद विश्वकर्मा,विनय पटेल, सतेन्द्र पांडे, ऋचा सक्सेना,सीमा एम बी ए, आदि उपस्थित थे।