*आई.जी.आर.एस. शिकायत निवारण हेतु महत्वपूर्ण निर्देश-*
दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय, महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग का प्राथमिक उद्देश्य एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आई.जी.आर.एस.) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित, प्रभावी, और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना । मीटिंग में उपस्थित सभी कर्मचारियों को आई.जी.आर.एस. से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए व निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया-
शिकायतों के निपटारे में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया।
शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए।गुणवत्तापूर्ण समाधान: विशेष रूप से उन थानों को चिह्नित किया गया, जहां शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक थी। इन थानों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिकायतकर्ताओं के साथ सीधे और प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने, और संतुष्टिपूर्ण समाधान प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में असंतुष्ट फीडबैक की संख्या में कमी आए और शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो।