ऊर्जा से भरपूर स्वयंसेवकों ने नियुद्ध व दंड का किया प्रदर्शन

 

 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के समापन के अवसर पर ऊर्जा से भरपूर स्वयंसेवकों ने नियुद्ध और दंड का प्रदर्शन किया। उन्होंने छोटे से पहिए से पार होना, एक-दूसरे को खींचने, बांस के पुल पर चढ़ना और पिरामिड बनाने जैसे प्रदर्शन किए। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।मेहरबान सिंह का पुरवा में 25 जून से सीएचएस गुरुकुलम में कानपुर प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ

था। यहां 21 जिला इकाइयों से 326 स्वयंसेवक भाग ले रहे थे। सोमवार को इस वर्ग का समापन समारोह हुआ। बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ने कहा कि स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन की राह पर आगे बढ़‌ना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा के प्रधान सेवक सरदार नीतू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं संघ का परिवार सिख धर्म के गुरुओं के सिद्धांतों को लेकर चलता है। गुरुओं के आदर्शों के वचनों को मूल रूप से धारण कर सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा तत् पर रहता है। धर्म हमें जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *