भीषण गर्मी ने मचाया हाहाकार, लोगो को हो रही भारी परेशानी

 

गर्मी के तीखे तेवर ने पूरे देश को झुलसा के रख दिया है आसमान से बरस रही आग इंसानों के पसीने की शक्ल में बह रही है गर्मी की वजह से घरों में रहना मुश्किल हो गया है कूलर, पंखे, एसी सब झुलसाती गर्मी के आगे फेल हो रहे है घरों में बर्तनों और टंकियों का पानी गर्म हो रहा है बदन को तपाती धूप घर से बाहर नही निकलने दे रही है इंसान ही नही जानवर और परिन्दे भी इस गर्मी से परेशान होकर बेहाल हो रहे है रही-सही कसर बिजली विभाग पूरी कर रहा है अघोषित बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस समय देश के पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम-बंगाल और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है देश के कई शहरों में 45 डिग्री पारा चल रहा है तो कई शहरों में 49 डिग्री तक पारा पहुँच चुका है मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नज़र नही आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *