कानपुर

 

कानपुर थाना कोहना क्षेत्र के अंतर्गत परमियापुरवा निवासी विनोद कुमार अपने बेटे और साली के बेटे वरुण के साथ सुबह गंगा बैराज पर नहाने गए थे। नहाते समय अचानक वरुण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख विनोद का बेटा अनिकेत उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा।हालात बिगड़ते देख विनोद खुद पानी में कूद पड़े और किसी तरह अनिकेत को तो बचा लिया, लेकिन वरुण को नहीं बचा सके। वरुण को बचाने की कोशिश में विनोद भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *