शहीद मेजर सलमान खान बस अड्डे पर उनके नाम का बोर्ड लगवाया जाए सौपा ज्ञापन
कानपुर, शहीद मेजर सलमान खान बस अड्डे पर उनके नाम का बोर्ड लगवाया जाए आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम बताया कि आपको अवगत कराना है कि वर्ष 2005 में कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले मेजर सलमान खान किदवई नगर कानपुर नगर के रहने वाले थे। उनके मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। तथा झकरकट्टी बस अड्डे का नाम बदलकर शहीद मेजर सलमान खान के नाम से अन्तर्राज्यीय बस अड्डा रखा गया।किन्तु झकरकट्टी बस अड्डे जाने वाले रास्तों पर लगे बोर्ड में आज भी झकरकट्टी बस अड्डा लिखा है। शहीद मेजर सलमान खान अन्तर्राज्यीय बस अड्डा नही लिखा है। जो देश के लिए शहीद हुए वीर सपूत मेजर सलमान खाना अपमान इस सम्बन्ध में समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है शहर में जहां भी झकरकट्टी बस अड्डे के बोर्ड लगे है वहां एवं टिकट पर भी शहीद मेजर सलमान खान अन्तर्राज्यीय बस अड्डा लिखवाने का कष्ट करें।ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद सरिया मोहम्मद शारिक सिद्दीकी सैयद एहसास बॉबी सैयद आरिफ महताब आलम, इत्यादि लोग रहे!
