आरोग्यधाम में शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप तुलसी के पौधे बांटे
पौधे लगाएं पर्यावरण संतुलित करें
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर आरोग्यधाम ग्वालटोली में दवा लेने आई हुई शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप तुलसी के पौधे वितरित किए गए। साथ ही आरोग्यधाम के संस्थापक भूतपूर्व प्रधानाचार्य श्री आरआर मोहन ने आई हुई शिक्षिकाओं को यह संकल्प दिलाया कि इनकी देखभाल ठीक उसी तरह से करनी है जैसे परिवार के सदस्की की जाती है। इस अवसर पर आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने आई हुई शिक्षिकाओं को तुलसी के पौधे के औषधीय गुणों से अवगत कराया इस अवसर पर वंदना सिंह, ममता गुप्ता, प्रगति गुप्ता, विनीता हंस, सृष्टि तिवारी, आशीष तिवारी, रेनू शर्मा आदि ने चिकित्सकों का धन्यवाद किया।

