*कानपुर लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में संयुक्त मंत्री प्रशासन के प्रत्याशी आशीष पांडे के समर्थन में अधिवक्ताओं की प्रभावशाली उपस्थिति, कई प्रमुख चेहरे रहे शामिल*

 

कानपुर में आयोजित एक विशेष अधिवक्ता बैठक में शहर के प्रमुख और सक्रिय अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर पूर्व संयुक्त मंत्री एडवोकेट अनुज तिवारी, एडवोकेट सम्राट दुर्गेश पांडे, *एडवोकेट अंकित मिश्रा*, एडवोकेट रजत यादव, एडवोकेट रोहित घोष, एडवोकेट विशाल अग्रवाल, एडवोकेट मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री पद के रनर प्रत्याशी एडवोकेट विवेक सिंह, तथा एडवोकेट नीरज सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस महत्वपूर्ण संगठनीय बैठक का उद्देश्य लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री प्रशासन के प्रत्याशी आशीष पांडे का पूर्ण समर्थन व अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा। उपस्थित अधिवक्ताओं ने एकजुटता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विचार-विमर्श के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों पर भी गंभीर मंथन हुआ, जिससे अधिवक्ता समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *