आज दिनांक 15/06/25 दिन रविवार को शास्त्री नगर स्थित लक्ष्मी अतिथि गृह में भाजपा लाजपत नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृव में भव्य सभा का आयोजन किया गया
जिसमें केंद्र में भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर गौरवसाली कार्यदिवस में चलाई गयी गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने, सेवा सुशासन और विकसित भारत के प्रति आपकी जिम्मेदारी क्या हो इसे भी बताया गया
क्षेत्रीय विधायक माननीय सुरेंद्र मैथानी जी के द्वारा सभी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ को विकसित भारत 2047 का संकल्प पत्र पड़वा कर और उसके प्रति सभी की जिम्मेदारी हो ऐसा संकल्प भी दिलाया गया
मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी जी, प्रदेश सह मिडिया मनोज कांत जी, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित रामलखन जी, जिला मंत्री विनय पटेल जी, अरुण दुबे जी, प्रदीप भाटिया जी,राघवेंद्र दुबे जी, दीपक राजपूत जी, संतोष गोले जी, संजय लाला जी, सत्यनारायण जी, बसंत शर्मा जी, अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें
