कानपुर नगर दिनांक 5 सितंबर 2021
गन्ना विकास एवं चीनी मिलें,उ0प्र0, मा0 मंत्री श्री सुरेश राणा एवं मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0, श्रीमती नीलिमा कटियार की उपस्थिति में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘‘भारत का शर्करा उद्योग-कल, आज और कल‘‘ का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के सभागार में सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गन्ना विकास एवं चीनी मिलें,उ0प्र0, मा0 मंत्री श्री सुरेश राणा ने कहा कि आज बड़े हर्ष का दिन है कि आज शिक्षक दिवस के दिन इस समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई है, इस संस्थान से पढ़ने वाले एक से बढ़कर एक कार्य कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं, ऐसे लोगों के कारण हम लोग आत्मनिर्भर बने हैं। उन्होंने कहा कि एन0एस0आई0 ऐसा संस्थान है यहां से जिन्होंने शिक्षा ली है उन्होंने कुछ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि विश्वास एक दिन में पैदा नहीं होता इस विश्वास को बनाने में पीढ़ियां लगती हैं बहुत लोगों ने कुर्बानियां दी है, भगत सिंह, चंद्रशेखर आदि अनेक लोगों की मातायें, बहने एवं परिवार की हिम्मत देखो जिन्होंने हंसते हुए अपने लाल को देश की आजादी के लिए भेजा यह एक विश्वास ही है जिन्होंने हंसते-हंसते अपने देश के लिए फांसी पर लटक गए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान का नाम मुश्किल से बनता है और इस संस्थान का नाम विश्व में जाना जाता है। कहा कि मिलों की तकनीक क्षमता, उत्पादन, किसान उद्योग आदि सभी का बैलेंस बनाना इस संस्थान के लोगों ने किया है, हर समस्याओं का समाधान करने का हल एन0एस0आई0 है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दुगना की जाए, इस उद्देश्य से कृषि क्षेत्र में अनेक प्रकार के साधन, संसाधन एवं सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय सभी फैक्ट्रियां बंद रही लेकिन चीनी मिलें बंद नहीं हुई यह आप लोगों की तकनीक के कारण ही संभव हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्ष 2007 से 2017 के मध्य लगभग 21 चीनी मिल बंद कर दी गयी, लेकिन उत्तर प्रदेश की वर्तमान मा0 योगी जी की सरकार में वर्ष 2017 से अभी तक एक भी चीनी मिल बंद नहीं की गई और डेढ़ दर्जन से ज्यादा मिलों की क्षमता बढ़ाई गई।
उन्होंने कहा कि जब तकनीक के साथ देश खड़ा हो जाता है तब किसी प्रकार कमी या समस्या नहीं आती है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है और हमारे देश की बनी बुलेट प्रूफ जैकेट दुनिया के लगभग 156 देशों में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की शुरुआत 1854 से शुरू होकर आज एक ऐसे मुकाम पर खड़ी है जो एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे संस्थान के बदौलत उत्तर प्रदेश रिकवरी में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा सदैव कहा गया है कि किसान की आमदनी को बढ़ाना है। एम0एस0पी0 की तुलना करोगे कि 2013 से 2021 तक एम0एस0पी0 की बढ़ोत्तरी स्पष्ट दिखायी देगी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने एम0एस0पी को बढ़ाने एवं खरीदने पर कार्य, 18 हजार गांवो मे बिजली पहुंचाने का कार्य, खाद के बंद कारखानो के चलाने का कार्य, यूरिया को न्यूपोटेड करने का कार्य, समय-समय पर सब्सिडी के रुप में गन्ना किसानो के लिये अनुदान का कार्य किया है, इसी के साथ किसान को वैकल्पिक बाजार/मण्डी देने के दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री, उ0 प्र0 श्री योगी जी का सपना है कि देश व प्रदेश को आगे कैसे बढ़ाए उसी दिशा में हम सभी लोग कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं।
मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0, श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि कानपुर के अंदर यह एक ऐसी संस्थान है जिसने देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस है यही गुरु-शिष्य की जो परंपरा हैं समृद्ध परंपरा है उसे आगे बढ़ाएं यही बड़ो से सीखा है। उन्होंने कहा कि यही कार्य पद्धति है जितनी मजबूत नीव आधार शिला बनाएंगे उसे आगे ले जाने में उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान ने अनेक प्रयोग करके नई-नई चीजें हासिल की है और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बैलेंस बनाकर आगे ले जाने में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी देश व प्रदेश को प्रगतिशील बनाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में एक से एक बड़े कदम उठाकर कार्य कर रहे हैं ।
इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल,उ0प्र0, मा0 मंत्री श्री सुरेश राणा, मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उ0प्र0, श्रीमती नीलिमा कटियार ने पूर्व प्रोफेसर (निदेशक) श्री राजेंद्र बहादुर निगम, श्री राजेंद्र कुमार वैश, श्री सतीश कुमार गुप्ता, श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, डॉ0 पी0के0 अग्रवाल, डॉ0 कल्पना बाजपेई, डॉ0 किरण सिंह को साल भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ0 स्वेन, प्रोफेसर श्री नरेंद्र मोहन सहित संस्थान के प्रोफ़ेसर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

2021-09-05
