जल निगम की बड़ी लापरवाही, 20 लाख लोगों को हुई पानी की किल्लत
कानपुर में जल निगम कंपनीबाग चौराहे से फूलबाग तक बिछी घटिया पाइपलाइन के स्थान पर कई नई पाइपलाइन बिछा रहा है। कंपनीबाग चौराहे से तिलकनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रहे ठेकेदार ने लापरवाही से जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन को ही तोड़ दी। इससे वहां पानी भरने के साथ ही सड़क भी धंस गई।और निगम ठेकेदार की लापरवाही से 20 लाख शहरवासियों को पानी किल्लत उठानी पड़ी।पाइपलाइन टूटने की जानकारी पर जल निगम ने तत्काल बैराज प्लांट बंद कराकर मौके पर खोदाई कराई, तो पता चला कि क्षतिग्रस्त हुई मुख्य पाइपलाइन जलकल विभाग की है।और उनसे सूचना मिलते ही जलकल विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे। फिर स्थिति का जायजा लेने के बाद दोपहर में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद किया गया और मरम्मत शुरू की गई।और देर रात तक मरम्मत जारी रही। पाइपलाइन टूटने से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से घनी आबादी वाले मोहल्लों से पॉश इलाकों तक की टंकियों में पानी पहुंचना बंद हो गया। और इन्हीं टंकियों के माध्यम से शहर के 67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को पानी आपूर्ति भी की जाती है।
