रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में आए दिन यात्रियों के छूट रहे समान के मिलने तथा चोरी हो रहे सामान को यात्रियों तक पहुंचाने के लिए जीआरपी द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक लेडिज पर्स के मिलने पर जीआरपी पुलिस ने महिला यात्री को बुलाकर यह पर्स उसके हवाले किया। इस पर्स में लगभग ₹200000 की कीमत के सोने व चांदी के समान के साथ अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। पर्स मिलने पर महिला यात्री व उसके पति ने जीआरपी पुलिस को धन्यवाद अदा किया। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि जीआरपी द्वारा सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म तथा यात्री प्रतीक्षालय के साथ-साथ अन्य जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक महिला जो की बिल्हौर के ककवन क्षेत्र की रहने वाली है। इनका पर्स मिला था। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह का कहना है कि उक्त महिला पुष्पा तिवारी पति अनुज तिवारी जो की बिल्हौर थाना क्षेत्र के ककवन के रहने वाली हैं उनका था। पुष्पा तिवारी व उनके पति अनुज तिवारी को जीआरपी थाने में बुलाकर बरामद हुए पर्स को सोपा गया। इस पर्स में कीमती सामान सोने चांदी के आभूषण मोबाइल तथा पहचान संबंधित डॉक्यूमेंट व बैंक पासबुक मौजूद थी। पर्स में मिले सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹200000 थी इस पर्स के मिलने से महिला यात्री पुष्पा तिवारी ने जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *