दिव्यांग महागठबंधन 23 जून को दिव्यांग उत्पीड़न के विरोध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय का करेगा घेराव , मिलेंगे शासन के अधिकारियों से

 

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के उत्पीड़न कि नहीं दर्ज हो रही है रिपोर्ट

 

थानों में नहीं हो रहा है दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन

 

 

 

दिव्यांग महागठबंधन की आज ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई जिसमें दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाहीं न होने, थानों में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू न होने, दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न होने व उत्पीड़न कर्ता द्वारा बराबर जांन माल कि धमकी देने सहित अन्य मांगों को लेकर 23 जून को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा कि सौ फीसदी गारंटी के लिए शासन के अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया।महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि थाना आलमबाग की पुलिस द्वारा दिव्यांग महागठबंधन के साथ मारपीट, गाली गलौज करनें व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने, अध्यक्ष के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज न दर्ज करने, पुलिस द्वारा उत्पीड़न कर्ताओं को संरक्षण देने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में दिव्यांगजन अधिनियम 2016 का अनुपालन न कर कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग महागठबंधन दिव्यांगजनों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगा। दिव्यांगजन एकजुट होकर अपने सम्मान व सुरक्षा कि लड़ाई लडेगा।आज कि बैठक में दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, सचिव दिनेश गुप्ता अमेठी, राज कुमार गुप्ता, ‌राम निहाल द्विवेदी गोंडा, कृष्ण कुमार सिंह चन्दौली, राजेश मौर्या मऊ , आरती राणा बुलन्दशहर, अखिल गुप्ता, अकरम अली अमरोहा, राजेश वर्मा अम्बेडकर नगर, राम प्रवेश गोरखपुर, गौरव कुमार कानपुर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *