कानपुर,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में शिवपाल सिंह का नारा है 2022 हमारा है के नारे के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी का भव्य स्वागत किया गया प्रदेश अध्यक्ष महानगर की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होने अशोक नगर स्थित कार्यालय में आए हुए थे प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में की संगठन की समीक्षा व 2022 के चुनाव में सरकार बनाने का दिया मंत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए महानगर कार्यालय पर आकर नगर अध्यक्ष आशीष चौबे द्वारा संगठन की समीक्षा कराते हुए नगर की सभी विधानसभा सीटों पर घोषित प्रत्याशियों का साक्षात्कार कराते हुए पार्टी पदाधिकारियों का परिचय व उनके कार्यों का जानकारी ली गई सुंदर लाल लोधी ने कहा कि 2022 में शिवपाल सिंह यादव जी के बगैर कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी 2022 के चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के ताकत से सरकार बनाएगी और इस अत्याचारी किसान व मजदूर विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे लगातार युवाओं व सर्व समाज का पार्टी से जुड़कर बढ़ता हुआ जनाधार 2022 के चुनाव का संकेत महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि प्रदेश की हवाओं में परिवर्तन की गंध आ रही है प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर बढ़ चली है और विकल्प के रूप में शिवपाल सिंह यादव जी की और देख रही।बैठक में प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ,अब्दुल समी शाह, हरि कुशवाहा ,राकेश रावत, गुरुचरण सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, प्रभात गहरवार, हाजी अयूब आलम, सरवन गौतम, पंकज बाथम, सुरेंद्र महतो, मोनू श्रीवास्तव, रिजवान अहमद सिद्धकी, राजेंद्र खरे ,संजय कुमार, विमलराज ,राजू खन्ना, अभिषेक यादव, गुड्डू यादव, सोहनलाल, सचिन जायसवाल, जावेद ,राजा शाह ,उद्देश बाजपेई, मोहम्मद हसनैन खान सहित सैकड़ों पदाधिकारी प्रमुख रुप से मौजूद रहे
2021-09-05
