अवधेश चौहान भारत ए टू जेड न्यूज
ऑपरेशन लंगड़ा की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद
दिया अपरहण की घटना को अंजाम
बच्चा किसी तरह अपरहणकर्ताओं के चंगुल से बच कर भागा
थाना ग्वालटोली के अंतर्गत मछली वाले हाते के पास कार सवारों ने एके नौ वर्षीय बच्चे का अपरहण कर लिया।
टेफ्को चौराहे पर पहुंचते ही कार का दरवाज़ा ठीक से बंद न होने की वजह से खुल गया। बच्चा उतर कर चिल्लाता हुआ भागा। कार सवार कार लेकर फरार हो गए।
बच्चे के पिता मेडिकल कारोबारी अदनान ने बताया, शाम 7 बजे के आस पास उनका नौ वर्षीय पुत्र ट्यूशन पढ़ के घर आ रहा था। तभी कार सवार कुछ लोगों ने बच्चे को कार में डाल लिया। और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। चौराहे पर अचानक कार का दरवाज़ा खुल गया। बच्चा तेज़ी से उतर कर चिल्लाता हुआ भागा। ये देखते ही कार सवार भाग निकले।
पिता अदनान के मुताबिक 112 पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। उन्होंने सारी जानकारी दे दी है.
