आज दिनांक 18-06-2025 को नून नदी पुनरुद्धार कार्यकम के अनुमानित पूर्ण करने की समयावधि 17-06-2025 के उपरान्त नून नदी के बहाव क्षेत्र वाली ग्राम पंचायतों में नदी को पूर्ण करने वाले स्थानों को विकासखण्ड स्तर पर कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी/कार्यकम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायकों एवं श्रमिकों द्वारा पैदल चलकर अपने किये गये कार्यों पर गौरवान्वित महसूस किया।
जनपद में अद्यतन दिनांक तक नून नदी पुनरुद्धार का कार्य 23.57 किमी0 के सापेक्ष 21.529 किमी० का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विकासखण्ड शिवराजपुर में 07 ग्राम पंचायतों में 5.5 किमी0 की पैदल यात्रा की गयी, इसी प्रकार विकासखण्ड चौबेपुर में 3 ग्राम पंचायतों में 3.88 किमी0 एवं विकासखण्ड कल्यानपुर में 2 ग्राम पंचायतों में 0.80 किमी० की वाकिंग की गयी। इस प्रकार कुल 12 ग्राम पंचायतों में 10.18 किमी0 की यात्रा की गयी।
योग दिवस सप्ताह 15 जून, 2025 से 21 जून 2025 के उपलक्ष्य में नून नदी पुनरुद्धार कार्यकमान्तर्गत जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों द्वारा कार्य आज कार्य किया जा रहा था, उन श्रमिकों द्वारा योग गुरु के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया, ग्राम पंचायत सैलाहा में 110 श्रमिकों / ग्राम वासियों द्वारा योग किया गया।
नून नदी के अलावा भी अन्य ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास के कार्यकम कराये गये।
