कानपुर

 

रविवार सुबह की शुरुआत मानसून की बारिश के साथ हुई। सुबह से छाए घने बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। सुबह 9 बजे से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से धूप-छांव के बीच रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं करीब 1.5 मिमी बारिश अभी तक रिकॉर्ड की गई।

 

कानपुर में मानसून सीजन में पहली बार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानि की 50 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। घने बादलों की आवाजाही सुबह से बनी हुई है।

 

देर रात हुई करीब 1 मिमी बारिश

 

शनिवार देर रात करीब 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुवार शाम से बारिश होनी शुरू हुई। शनिवार देर रात तक सीएसए के वेदर स्टेशन में 13.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 72 घंटों में यहां 46.1 मिमी और एयरफोर्स वेदर स्टेशन में 70 मिमी रिकॉर्ड की जा चुकी है।दिन में बारिश न होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई। पारा 32.6 से बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 24.6 से बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान बढ़ने के बावजूद यह सामान्य से कम रहे। पूरे प्रदेश में तापमान 31 से 36 डिग्री के बीच रहे। इसने तपिश भरी गर्मी से राहत दे दी।

 

48 घंटों तक सक्रिय रहेगा मानसून

 

प्रदेश में मानसून मध्य प्रदेश के रास्ते पहले ही प्रवेश कर चुका है। बिहार के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए मानसून से पूर्वी जिलों में बारिश हुई।

 

अब यह मानसून तेजी से पूरे प्रदेश और दिल्ली के निकट पहुंच जाएगा। अगले 48 घंटों तक यहां मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, रविवार को बारिश की संभावना है।

 

साल का सबसे लंबा दिन रहा 21 जून

 

21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। सूर्योदय और सूर्यास्त की वजह से दिन और रात की अवधि में अंतर आ जाता है। जून महीने का 21वां दिन आम दिनों के मुकाबले ज्यादा घंटे का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *