बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा एवं बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कानपुर,समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण को कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा एवं बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नौबस्ता हमीरपुर रोड मछरिया चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संयुक्त रूप से कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ सपा नेता दिलीप प्रजापति एवं महाराजपुर विधानसभा शहरीय क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा सरकार इन सभी मुद्दों पर पूरी तरह फेल है। जनता की जनसमस्याओं पर कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के कार्यकर्ता जनमानस की सभी समस्याओं को लेकर करते रहेंगे अगर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर संषर्घ करने को बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय त्रिपाठी श्यामू, मनीष राजपूत, कपूर सविता, सोनू सोनकर, संजय प्रजापति, सोनू प्रजापति, अकील अहमद, सुलेमान, अनिल गुप्ता, शारूख अहमद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, रामू प्रजापति, संतोष गौतम, महेशचन्द्र नागर, सर्वेश यादव, दीपक त्रिपाठी, मदन कश्यप आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।