आज 23 जून

_डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।_

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आजाद नगर में किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि l भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संबोधित करते हुए कहा श्याम प्रसाद मुखर्जी एक कुशल शिक्षाविद्, प्रखर वक्ता और राजनेता थे।33 वर्ष की अल्प आयु में वो कलकत्ता विश्विद्यालय के कुलपति बन गए थे। फिर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष बने ।बंगाल में मुस्लिम लीग की सरकार न बन पाए तो उन्होंने प्रजा कृषक पार्टी बनाकर चुनाव लड़े और बंगाल में वित्तमंत्री बने।उनके प्रयास से ही आज आधा बंगाल और आधा पंजाब भारत में है वरना जवाहर लाल नेहरू ने इन प्रांतों को भी पाकिस्तान को दे दिया था।तत्कालीन कांग्रेस सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों व नेहरू लियाकत पैक्ट के कारण डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1950 में नेहरू मंत्री मंडल में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री जैसे पद से इस्तीफा दिया । प्रकाश पाल ने कहा जिन्ना भारत के दो टुकड़े कर भारत और पाकिस्तान बनाना चाहता था किंतु जवाहरलाल नेहरू शेख अब्दुल्ला मिलकर देश के तीन टुकड़े कर के त्रि राष्ट का निर्माण करना चाहते थे l डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्य बनकर उसके अध्यक्ष बने और 1952 के आम चुनाव में लड़कर 3 सीटें जीती।

1953 में जम्मू कश्मीर में लागू धारा 370 जिसमें प्रावधान था कि भारत का कोई नागरिक बिना जम्मू कश्मीर की सरकार से परमिट लिए वहां प्रवेश नहीं कर सकता था।जम्मू कश्मीर में अलग विधान अलग निशान और वहां का मुख्यमंत्री वजीरे ए आला यानी प्रधानमंत्री कहलाता था।डॉक्टर साहब ने धारा 370 का विरोध करते हुए बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश किया वहां की तत्कालीन शेख अब्दुल्ला की सरकार ने उनको गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जहां उनको एक मुस्लिम डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित दवाएं स्लो पॉइजन देकर उनकी हत्या करा दी गई संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दो विधान दो निशान और दो प्रधान और धारा 370 का विरोध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया ।जम्मू कश्मीर से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 और 35 ए हटाकर उनके सपने को पूरा किया और उनको सच्ची श्रद्धांजली दी।

कार्यक्रम का संचालन अवधेश सोनकर ने किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला,जितेंद्र विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उमेश निगम अरुण पाल, जनमेजय सिंह शिवांग मिश्रा आनंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम,विनय पटेल सीमा एम बी ए, प्रमोद विश्वकर्मा आकाश शुक्ला रंजीता पाठक आशा पाल,, ऋचा सक्सेना पूनम कपूर, सरोज सिंह अनीता चतुर्वेदी,आरती त्रिपाठी,पारस मदान,सत्यम गुप्ता विवेक शर्मा,गोविंद शुक्ला,नवाब सिंह,दीपक सिंह,मनु गोयल,चंचल सिंह जनक सिंह, विजय पटेल,अनुभव कटियार, अंशु ठाकुर दीपक शुक्ला।धीरज साहू,किशन लाल सुदर्शन,विनोद सोनकर,शीलू पांडे अशोक अवस्थी भानु प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी सुनील जायसवाल,आदि उपस्थित थे।

संगोष्ठी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मोती झील में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वृक्षारोपण किया वहां रोहित साहू,पार्षद पवन गुप्ता अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *