अपर पुलिस महानिदेशक ने नवसृजित कानपुर आउटर के रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
पुलिस लाइन की साफ-सफाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण भी किया
कानपुर-आज दिनांक 06-09-21 को भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा नवसृजित जनपद कानपुर आउटर के रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की साफ-सफाई, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में चल रहे मरम्मत कार्य का भौतिक अवलोकन किया गया तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये निरीक्षण के दौरान अष्टभुजा सिंह, पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें

