दिनांक 26 जून 2025

 

*छत्रपति शाहू जी महाराज की 151वी जयंती पर सपा का पीडीए सम्मेलन*

 

*साहू जी महाराज की नीतियों से देश आगे बढ़ेगा और आपसी सौहार्द से विश्व में भारत अग्रणी भूमिका निभाएगा*

 

*लेकिन जनता के हितों पर भाजपा ध्यान न देकर जातीयता के बीज बो रही*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर गुरुवार छत्रपति शाहूजी महाराज की 151 वी जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर का पीडीए सम्मेलन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुआ सम्मेलन में पीडीए टीम बूथ प्रभारियों के साथ फ्रंटल संगठनों के सभी पदाधिकारी शामिल हुए

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि पीडीए मिशन साहू जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर शिक्षा के लिए स्कूल जाने से कोई बालक वंचित नही रह पाएगा उसके लिए पीडीए पूरी ताकत के साथ शिक्षा में सभी को अग्रणी पंक्ति में रखकर सामाजिक व्यवस्था में अन्याय के परिवर्तन को समाप्त करने में पहल करेगा

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि साहू जी की नीतियों पर चलकर देश आगे बढ़ेगा और आपसी सौहार्द से विश्व में भारत अग्रणी भूमिका निभाएगा लेकिन भाजपा जनता के हितों पर ध्यान न देकर जातीयता के बीज बो रही है जिसे पीडीए उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगा।।

 

सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र यादव,नंदलाल जयसवाल,परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ला,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,सत्यनारायण गहरवार,अर्पित त्रिवेदी,दीपक खोटे,शादाब आलम,अरमान खान,के के मिश्रा,राजेश कश्यप,विनय गुप्ता,सुनील यादव,अमित यादव,अकील अहमद,रामू वर्मा,मुकुल वर्मा,हेमंत गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *