चौराहों के नामों में तेजी से बदलाव किए जा रहे

देश और प्रदेश में बने पुल, सड़क, चौराहों के नामों में तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं। जिन नामों का कोई तात्पर्य नहीं है उन नामों को हटाकर देश के क्रांतिवीरो को समर्पित कर उनके नामों पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज करणी सेना भारत ने 4 मुख्य मार्गों को मिलाने वाले जरीब चौकी चौराहे के नाम को बदलवाने का ज्ञापन महापौर प्रमिला पांडे को सौंपा। ज्ञापन के बाद करणी सेना भारत के मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जिला अधिकारी को जरीब चौकी चौराहे का नाम बदल कर महाराणा प्रताप चौक रखने का आग्रह किया गया है। आज महापौर को इस बात से अवगत कराया गया और उन्होंने कार्यकारिणी में या प्रस्ताव रख कर पास करवाने का आश्वासन दिया है। जल्द ही जरीब चौकी का नाम महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *