सरकार जारी कार्यवृत्त का अनुपालन कर नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा कि सौ फीसदी गारंटी दे

 

 

 

बैठक में सिटी बस पास, पेंशन व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर 1 व 2 जुलाई को

 

 

 

कानपुर । राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार के साथ 18 मार्च व 7 अप्रैल को जारी कार्यवृत्त का अनुपालन कराने। इटावा कथा काण्ड में नेत्रहीन व कानपुर में बधिर व्यक्ति के साथ, पुलिस द्वारा मारपीट की निन्दा कि गयी और कठोर कार्यवाही की मांग कि गयी। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी गई।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार जारी कार्यवृत्त का अनुपालन करके लेखपाल , मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी देने, नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा कि सौ फीसदी गारंटी देने, पेंशन पांच हजार रुपए करने, दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करने, दिव्यांग ट्राफिक वार्डन को चौराहों पर तैनाती करने,आसरा आवास में दिव्यांग कोटे में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करने व सरकार को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एक व दो जुलाई को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में सिटी बस में नि: शुल्क यात्रा के लिए पास बनाने, पेंशन, रोजगार के लिए ऋण, मोटराइज्ड ट्राई साईकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर, छड़ी व कृत्रिम अंग आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

आज कि बैठक में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, सरला , जितेन्द्र गुप्ता, दिलिप कुमार, कृष्ण किशोर अवस्थी, शाबरा खातून, गोमती वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *