#कानपुर नगर
*कानपुर में कांग्रेस ने लगाया नि:शुल्क कानूनी सहायता शिविर, पीड़ितों को मिला न्याय का भरोसा*
कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी कानपुर के तत्वावधान में एक नि:शुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के पीड़ित, किसान और कमजोर तबकों को न्याय दिलाना रहा।
इस शिविर का संचालन नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और विधिक समस्याओं का समाधान सुझाया। शिविर में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि यह शिविर कांग्रेस की समाज सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “किसी भी पीड़ित, शोषित या जरूरतमंद को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हर समय उनके साथ खड़ी है।”
अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाना लक्ष्य है, जो आर्थिक कारणों से न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। इस कार्यक्रम को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संचालित किया गया।
इस पहल को लोगों ने सराहा और कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से विधिक सहायता मिलती रही तो आम नागरिकों का विश्वास न्याय व्यवस्था में और मजबूत होगा।
बाइट –
