पीडीए के महानायक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म केक काटकर मनाया
कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के महानायक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल के द्वारा केक काटकर मनाया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई इटावा में हुआ था। वह भारत की 13वीं लोकसभा के लिए सन 2000 में कन्नौज के लिए हुए उपचुनाव में सबसे कम उम्र के सांसद बने। वह सन् 2000 से 2012 तक लगातार सांसद रहे। उत्तर प्रदेश के हुए विधानसभा के चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर 15 मार्च 2012 को 38 वर्ष की आयु में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। जो इस पर आसीन होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। मई 2012 में अपनी पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए कन्नौज संसदीय सीट से त्यागपत्र दे दिया। सन 2022 से 2024 तक विधानसभा उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 18वीं लोकसभा के सांसद हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजाराम पाल, मुनीन्द्र शुक्ला,जितेन्द्र कटियार,साहिर हुसैन जाफरी,मगन सिंह भदौरिया, किशन लाल गौतम, रघुनाथ सिंह, हरी कुशवाह, श्याम सुन्दर यादव, रणधीर सिंह, मंजीत सिंह, सर्वेश यादव,सोमेन्द्र शर्मा,के के कुशवाह, नरेन्द्र सिंह,समर सिंह यादव,रमेश कुशवाह,शिवम् मिश्रा,अनुराग पाल,श्रवण कोरी,दिलीप प्रजापति, मनीष राजपूत,अजीत सिंह एडवोकेट,संतोष यादव, प्रवीण कुमार एडवोकेट, अजय पासी, आदित्य द्विवेदी, विकास कन्नौजिया, सुनीता वर्मा, मंजू अहिरवार,धीरेन्द्र सिंह, महिमा शर्मा, अनिल सोनकर, नसीम रजा, कर्मवीर सिंह, विनय कोरी, ओमकार सिंह, पुनीत शुक्ला, देशराज निषाद, अजीत पाल भावी प्रत्याशी पेम,सरवन कश्यप, वीर पाल एडवोकेट, राजू यादव,राजकुमार निषाद, अनुज कुमार पाल, विजय पटेल, विराट तोमर,रंजीत सिंह, उमेश तिवारी, राजाराम साहू,राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।