गंगा में पानी बढ़ा,बैराज के 10 गेट खोले गये

 

कानपुर: कानपुर में गंगा नदी एक बार फिर से अपने रौद्र रूप में नजर आने लगी है. बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानों में दिखने लगा है. खासतौर पर कानपुर से गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा होने लगा. गंगा का जलस्तर 112.900 मीटर तक पहुंच गया, जो कि चेतावनी बिंदु 113 मीटर से महज थोड़ा ही नीचे है.

जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गंगा बैराज के 30 में से 10 गेट खोल दिए हैं.इससे गंगा का पानी पूरे वेग से शुक्लागंज की ओर बह रहा है. बैराज के आसपास बसे गांवों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से पहले तैयारियां की जा सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *