अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पुलिस एक्टिव मोड पर

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आर पी एफ के संयुक्त अभियान ने दो शातिर लुटेरों को दबोचा

 

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में हो रही चोरी और छिनैती की घटनाओं और अपराधों की रोकथाम के लिए अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में 02/07/25 समय लगभग रात 12:45 am स्टेशन व प्लेटफॉर्मो का निरीक्षण के साथ रेलवे ट्रैक का मोइना करते हुए हैरिश गंज पुल के उस पार से करीब 30-35 मीटर की दूरी पर रेल की पटरी के किनारे टाट मिल की तरफ से जाने वाले कच्चे रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास से चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को पकड़ा जिसमें से 1 . संदीप सिंह उर्फ डीजे पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कुंदन नगर नौरंगाबाद थाना गांधी पार्क जिला अलीगढ़ उम्र 25 वर्ष

2 . अमित निषाद उर्फ खूबसूरत पुत्र सुग्रीव निषाद निवासी दादा नगर कॉलोनी कच्ची बस्ती 16/7 के सामने मस्जिद के बगल में गोविंद नगर , जिला कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया दोनों ही अभियुक्तों से पूछताछ करी गई तो उन्होंने बताया वह ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों व प्लेटफार्म पर शो रहे यात्रियों का मोबाइल पर्स आदि सामान चोरी छेनैती कर लेते हैं अनजान व्यक्तियों को अपनी मजबूरी बात कर बेच देते हैं अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद चोरी के मोबाइल मिले दोनों अभियुक्तों पर जीआरपी थाने के अलावा चोरी , छिनैती के मुकदमे दूसरे थानों से भी पंजीकृत है इसलिए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल

 

उप निरीक्षक अर्पित तिवारी प्रभारी चौकी झींझक , उप निरीक्षक मोहम्मद खालिद खान , उप निरीक्षक मोहित कुमार , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल

 

ए एस आई चंद्र प्रकाश , हेड कांस्टेबल नरेंद्र मौर्य , कांस्टेबल अजय कुमार , कांस्टेबल संतोष कुमार , पोस्ट कानपुर सेंट्रल ।

 

हेड कांस्टेबल बृजेश शर्मा , हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह , हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रताप सिंह , कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल अनूप प्रजापति , कांस्टेबल आनंद कुमार , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *