कानपुर ब्रेकिंग

 

कानपुर कमिश्नरेट की SOG और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

 

येसबई कैशल होटल के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई मुठभेड़।

 

शाहिद पिच्चा गैंग के दो शूटरों से पुलिस की सीधी भिड़ंत।

 

अपराधियों की पहचान फैसल और जीशान कुरैशी के रूप में हुई।

 

पुलिस को देखते ही दोनों बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप।

 

जवाबी कार्रवाई में दोनों शातिर अपराधियों के पैर में लगी गोली।

 

दोनों अपराधी कई संगीन मामलों में पहले से वांछित थे।

 

घायल बदमाशों को इलाज के लिए पुलिस ने भेजा अस्पताल।

 

शाहिद पिच्चा गैंग कानपुर का कुख्यात अपराधी गिरोह है।

 

बीते मंगलवार को इन्हीं दोनों अपराधियों ने स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में की थी देर रात फायरिंग।

 

रीजेंटा हॉस्पिटल के पास एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को मारी थी गोली।

 

PNB एटीएम के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम।

 

डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर किया गैंग का भंडाफोड़।

 

मामले में आगे की पूछताछ जारी, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज।

 

SOG, स्वरूप नगर थाने एवं फ़ज़लगंज थाने की पुलिस टीम से हुई मुठभेड़।

 

कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत फ़ज़लगंज थाना क्षेत्र का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *