प्रोजेक्ट मैनेजर ने निरीक्षण कर देखी रूरा आरओबी की गुणवत्ता

दिल्ली हावड़ा रूट के रूरा रेलवे क्रासिग पर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल में प्रयुक्त सामग्री के साथ ही निर्माण की स्थिति देखने के लिए सोमवार को प्रोजेक्ट मैनेजर केएन ओझा ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही शीघ्र काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कस्बा की पश्चिमी केबिन पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी कार्य प्रगति पर है। आरओबी निर्माण शीघ्र पूरा कराने को लेकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रूरा आगमन के दौरान निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निर्माणदायी संस्था काम में तेजी नहीं ला पा रही है, जिसे देखते हुए सोमवार को सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व सहायक अभियंता होतीलाल ने पहुंच कार्य की प्रगति देखी। धीमी गति देख उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माणदायी संस्था के विजय कुमार को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही निर्माण में प्रयुक्त सीमेंट, गिट्टी सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही करने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जेई विवेक कुमार को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास बने भंडार कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जेई सुशील श्रीवास्तव व राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *