05 जुलाई 2025

 

7 जुलाई को भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) का कानपुर आगमन, चल रहे अभियानों की करेंगे समीक्षा

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह का 7 जुलाई को कानपुर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर वह भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा करेंगे एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर आज क्षेत्रीय मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें बैठक की रूपरेखा, संगठनात्मक विषयों एवं जिलेवार कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।

मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय, कानपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, वर्तमान अभियानों की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना है।

इस बैठक के माध्यम से संगठन की जमीनी हकीकत का आंकलन करते हुए आने वाले महीनों के लिए दिशा निर्देश तय किए जाएंगे। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और बूथ सशक्तिकरण जैसे अभियानों की समीक्षा की जाएगी।

यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पार्टी नेतृत्व आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक निर्णय लेगा।

 

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र

9935151785

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *