
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को ‘पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के रूप में उच्चीकृत किए जाने की मांग हुई तेज माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की भेंट,गरीबों के हित में सौंपा मांग पत्र
7 जुलाई 2025
कानपुर के प्रतिष्ठित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को ‘पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ का दर्जा दिए जाने की मांग अब तेज हो गई है। इस संबंध में आज गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित उनके आवास,05 काली दास मार्ग में शिष्टाचार भेंट कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
माननीय विधायक जी ने,मा. योगी जी से आग्रह किया गया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर न केवल कानपुर नगर बल्कि आसपास के 16-17 जिलों के लाखों गरीब मरीजों को आधुनिक और प्रभावी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। आपके कालखंड में 2017 के बाद इसकी ओपीडी 5000 से भी ज्यादा की हुई है। और लोगों का विश्वास यहां पर अधिक बड़ा है। जिससे यहां आने वाली आसपास के जिलों से, गरीब मरीजों की संख्या की अधिकता, यहां पर आपके कालखंड में काफी बढ़ गई है। अन्यथा 2017 के पहले 500 की भी ओपीडी मुश्किल होती थी और लोगों का विश्वास यहां की स्वास्थ्य सेवाओं से उठ चुका था।आए दिन आम जनता यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए, धरना प्रदर्शन तथा विरोध प्रदर्शन करती थी। यह संस्थान वर्षों से चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक, उन्नत तकनीकी संसाधन, और सक्रिय शोध कार्य इसे प्रदेश का एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान बनाते हैं तथा यहां के एक्सपर्ट डॉक्टर काफी उच्च स्तरीय अनुभव रखते हैं जिनके कारण जटिल चिकित्सा भी यहां पर बहुत सुविधाजनक तरीके से सफल ऑपरेट होती है और उन डॉ.के अनुभव से कई गरीबों की जान भी बचती है जिससे मरीज काफी सेटिस्फाइड होते हैं और प्राइवेट संस्थानों के टक्कर में, अच्छा और निशुल्क (नियमानुसार) उपचार को प्राप्त करते हैं।
विधायक श्री मैथानी जी ने मा. मुख्यमंत्री जी से कहा कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की क्षमताओं, सेवाओं और भविष्य के कानपुर और आसपास की जिलों की बढ़ती जनसंख्या तथा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे ‘पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के रूप में उच्चीकृत किया जाए। इस उच्चीकरण से चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा, शोध के नए द्वार खुलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, प्रदेश के भी लाखों नागरिकों, गांव के किसान एवं गरीब जनता को उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा और सहजता प्राप्त होगी।
मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधायक द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
07/07/2025
