7 जुलाई कानपुर

*राहुल गांधी का बिहार में सेनेटरी पैड पर फोटो छपवाकर बंटवाना महिलाओं का अपमान – प्रकाश पाल*

 

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भी संविधान और जातीय जनगणना का नॉरेटिव सेट किया था जिसको वहां की जनता ने भाजपा सरकार बनवा कर जवाब दे दिया,

अब जनता का विश्वास खोने के बाद अब राहुल गांधी बिहार की जनता को बरगलाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। बिहार में सेनेटरी पैड पर अपनी तस्वीर छपवाकर उन्हें वितरित करवाना न सिर्फ एक घिनौना कृत्य है, बल्कि यह बिहार की मातृशक्ति का सीधा अपमान है।

श्री पाल ने कहा कि राहुल गांधी जार्ज सोरेस जैसे विदेशी एजेंडे से प्रेरित होकर भारत की संस्कृति और महिलाओं की गरिमा को आघात पहुंचा रहे हैं। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने महिलाओं को लुभाने के लिए ₹8500 की एक खटाखट योजना और संविधान खतरे का नॉरेटिव चलाया था, जो पूरी तरह से झूठ और दिखावे पर आधारित था ।

उन्होंने कांग्रेस की एक महिला प्रवक्ता के हालिया बयान की भी कड़ी निंदा की, जिसमें प्रवक्ता ने कहा था कि बिहार की महिलाएं सेनेटरी पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं। यह बिल्कुल निंदनीय और अपमानजनक है। कांग्रेस को बिहार की संवेदनशील और स्वाभिमानी महिलाओं से क्षमा मांगनी चाहिए।

श्री पाल ने कहा कि जब बिहार में सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का व्यापक विरोध हुआ, तब कांग्रेस ने इसका दोष भाजपा पर मढ़ने की कोशिश की। लेकिन जनता सब देख और समझ रही है। राहुल गांधी के कृत्य पर पर्दा डालने के लिए भाजपा पर आरोप लगाना एक असफल प्रयास मात्र है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वो अपने सलाहकार मंडल में सुधार करें, खासकर उन लोगों से दूरी बनाएं जो विदेशी नरेटिव को भारत में लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी को भारत की महिलाओं को वोट बैंक नहीं समझना चाहिए, उनको सम्मान और सशक्तिकरण चाहिए।

अंत में प्रकाश पाल ने मांग की कि पैड मैन बने राहुल गांधी जो अपना फोटो लगवा कर प्रचार कर रहे थे बिहार की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की राजनीति से बाज आएं, जो न केवल भारतीय संस्कृति के खिलाफ है बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।

अनूप अवस्थी

मीडिया प्रभारी

कानपुर क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *