कानपुर
कानपुर साइबर ठगी केस में बड़ी कामयाबी, दूसरा आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
कानपुर नगर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर मार्केट में फर्जी निवेश के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।
वादी विनोद कुमार से की गई धोखाधड़ी के इस केस में पहले भी एक आरोपी चंद्रशेखर भुजाड़े को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके खाते में 1.08 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। अब गिरोह के दूसरे सदस्य राकेश प्रसाद गुप्ता को भी 06 जुलाई 2025 को नागपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबादी ने बताया कि आरोपी फर्जी एप ‘Appolo Lemma’ के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर निवेश करवाते थे।
