रोटरी इंटरनेशनल समाज की जरूरत के अनुसार सेवा के कार्य करता है। इस वर्ष रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडलाध्यक्ष रो राजेन्द्र विद्यार्थी जी ने पूरे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 में जरूरतमंद बच्चो को स्कूल बैग क्लबो के माध्यम से बाटने का दिशानिर्देश कार्यक्रम शिक्षा उदय के माध्यम से दिया। इसी के तहत आज रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा शास्त्री नगर कन्या प्राथमिक विद्यालय में स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम हुआ।आज शिक्षा उदय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा श्री सुरेंद्र मैथानी जी विधायक गोविंद नगर थे।
आज सर्वप्रथम क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो डॉ बी यन आचार्य जी ने मुख्य अतिथि मा श्री सुरेंद्र मैथानी जी विधायक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष रो अर्पित गुप्ता जी ने रोटरी के शिक्षा उदय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और आज शास्त्री नगर के तिकोनिया पार्क में संचालित हो रहे दो प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बैग वितरण बाटने के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि मा श्री सुरेंद्र मैथानी जी रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनके द्वारा पोषित, गोद लिए विद्यालय में बच्चो को बैग वितरण का कार्यक्रम रखा।
आज 125 बच्चो को बैग फ्रूटी,चिप्स टॉफी आदि बाटे गए।
क्लब के सचिव श्री संतोष गुप्ता जी ने बच्चों को टॉफी, फ्रूटी व चिप्स का वितरण अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया।
चार्टर सचिव रो मयंक गहोई ने बतलाया कि आगामी महीनों में इस विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं म्यूजिक डांस लेखन वाद विवाद , कला आदि आयोजित की जाएंगी।
अंत मे धन्यवाद कार्यक्रम निदेशक रो अर्पित सेठ ने दिया।
आज कार्यक्रम में क्लब के चार्टर अध्यक्ष व रोटरी सहमण्डलध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, क्लब चार्टर सचिव मयंक गहाई, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ बी यन आचार्य कलब अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सचिव संतोष गुप्ता एवं प्रमुख उद्योग पति श्री ज्ञानेन्द्र सेठ, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री कीर्ति गुप्ता, अध्यापक गण आदि उपस्थित थे।
