कानपुर आज जिला अधिकारी माननीय श्री जितेंद्र प्रताप सिंह जी के कार्यों से प्रभावित होकर कानपुर के गोपाल नगर की रहने वाली, मां गायत्री इंटर कॉलेज स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा सृष्टि ने अपने माता-पिता के साथ जिला अधिकारी से मुलाकाद कर उन्हें श्री राम का पटका पहनाकर सम्मानित किया, एवं उनके कार्यों की सराहना की, जिला अधिकारी जी ने भी बड़े प्यार से बोला हमें तो आपका सम्मान करना चाहिए और आप मेरा सम्मान करने आई हैं, जिला अधिकारी जी ने भी सृष्टि को साल पहनाकर सम्मानित किया, जिलाधिकारी जी ने सृष्टि से पूछा आपको कितने तक टेबल आता है तो सृष्टि ने कहा दस तक, फिर जिलाधिकारी जी ने सृष्टि से सेवन का टेबल सुना, और सृष्टि को आशीर्वाद दिया कि आप पढ़े लिखे, सृष्टि की मां ओम कुमारी एवं उनके पिता जी राजेश कुमार गुप्ता भी अपनी बेटी के साथ उपस्थित रहे, बेटी सृष्टि एवं उनके माता-पिता ने भी जिलाधिकारी जी के कार्यों की सराहना की, एवं जिला अधिकारी जी को धन्यवाद किया कि उन्होंने हमारी बेटी का सम्मान किया और आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *