तिथि: 10 जुलाई 2025
*गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुओं का सम्मान*
*सनातन संस्कृति के ज्ञान दीपों को किया नमन*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर क्षेत्र के सभी 17 जिलों में भव्य रूप से गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन दिन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मठों, मंदिरों, आश्रमों व गुरुद्वारों में जाकर गुरुओं, आचार्यों, संतों व पुजारियों का पारंपरिक रूप से अंगवस्त्र, पुष्पमालाएं व सम्मान प्रतीक भेंटकर वंदन व अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने गुरुकुल प्राच्य विधा संस्थान तथा हनुमंत गुरुकुल आश्रम, किदवई नगर में आचार्यों का सम्मान किया, तत्पश्चात राम जानकी मंदिर, बर्रा में महंत रामानंद महाराज एवं विश्व मानव रूहानी केंद्र, बसंत बिहार, नौबस्ता में संत बलजीत महाराज को तथा संत रविदास आश्रम बेनाझाबर गुमटी गुरुद्वारा एवं पनकी मंदिर के महंत आदि मौजूद संतों एवं ग्रंथियों को सम्मानित किया।
इन कार्यक्रमों में दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह अनिल दीक्षित भूपेंद्र त्रिपाठी विशेष रूप से साथ रहे।
महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर वहाँ के पुजारियों का अंगवस्त्र, माला व पुष्पों से अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत आध्यात्मिक गुरु रमेश शुक्ल(चिंतक) सहित चंद्रिका देवी मंदिर, पंचालेश्वर महादेव मंदिर व सिद्धेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारियों का मंडल अध्यक्ष रायपुरवा गौरव पांडे के संग जाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन संस्कृति के उन दीपों का सदैव सम्मान करती आई है, जिन्होंने समाज को दिशा देने का कार्य किया है। साधु-संत, धर्माचार्य, पुजारी, गुरुजन केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक मार्गदर्शक भी हैं। इनका सम्मान करना हमारी संस्कृति का सम्मान है और भाजपा इस परंपरा को निभाती रहेगी।

अनूप अवस्थी
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी
भा.ज.पा., कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *