महाराजपुर…
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व ही पिकअप चालक की लापरवाही से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी तो वहीं दूसरी घटना में ई रिक्शा चालक की लापरवाही से 6 वर्ष की मासूम गंभीर रूप से घायल है।
सिखटिया बाजार निवासी महिला मुन्नी पासवान कई वर्षों से अपने पति से अलग किराए पर रहती हैं मेहनत मजदूरी तथा आसपास के सहयोग से अपना तथा अपने दो बच्चों का पेट पाल रही है
गुरुवार की सुबह नौगवा गौतम निवासी काली प्रसाद ई रिक्शा चालक ने लापरवाही से रिक्शा चलाते हुए घर के बाहर खेल रही बच्ची के ऊपर रिक्शा चढ़ा दिया तथा कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया, राहगीरों के चिल्लाने पर रिक्शा रोका गया तथा बच्ची को बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को राहगीरों के दबाव के बाद आरोपी चालक कानपुर हैलेट अस्पताल तक तो ले गया इसके बाद वहां पर घायल बच्ची को छोड़ मौका पाते ही फरार हो गया।
पीड़ित महिला ने बताया कि किसी तरह उसने लोगों से उधार रुपए लेकर किराया लगाकर घर तक पहुंची है उसके पास किराए तक के पैसे नहीं थे।
अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा स्टैंड में 40 से 50 रिक्शा चलाते हैं जो बेहद लापरवाही से चलते हैं आए दिन हादसे होते रहते हैं
बीते एक सप्ताह में दर्जनों लोग ई रिक्शा की चपेट में आकर घायल हुए हैं।
