सपा विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि सभी राज्यों के विधान भवन में प्रेयर रूम होना चाहिए और इससे किसी को भी शिकायत नहीं होनी चाहिए।झारखंड सरकार द्वारा विधान भवन में नमाज के लिए अलग कमरा बनवाए जाने पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि यूपी विधानभवन में भी ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं।इरफान सोलंकी कानपुर के आर्य नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा में एक प्रेयर रूम होना चाहिए। अगर उत्तर प्रदेश विधान भवन में भी अलग कमरा बना दिया जाए तो किसी को मुश्किल नहीं होनी चाहिए।इरफान ने ये बात मीडिया कर्मियों से कही है। उन्होंने कहा कि यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं।
2021-09-07
