कानपुर

 

कानपुर रामबाग हत्याकांड का खुलासा मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार।

 

कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग में 71 वर्षीय प्रेमलता मिश्रा की दिनदहाड़े गला घोंटकर हत्या और लूटपाट के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में शामिल मुख्य बदमाश शहनवाज उर्फ गुलगुल को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया, जबकि मास्टरमाइंड पड़ोसी नितिन त्रिपाठी उर्फ पंडित और उसके साथी सारिक अमीन को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

बजरिया पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों का सुराग मिला था। इसी आधार पर पुलिस ने रामबाग निवासी मास्टरमाइंड नितिन त्रिपाठी उर्फ पंडित (27) और चमनगंज निवासी उसके साथी सारिक अमीन (48) को ईदगाह कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद, हत्या और लूटपाट में सीधे तौर पर शामिल शहनवाज उर्फ गुलगुल को दादा नगर ढाल के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।प्रेमलता मिश्रा की हत्या के बाद उनके घर में लूटपाट की गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात का खुलासा कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *