कानपुर/बर्रा…!!
सरसौल से अलीगढ़ जा रही मवेशी गाड़ी के चालक से पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने की मारपीट और लूटे 10,000 रुपये।
चकेरी क्षेत्र से पीआरवी की तीन गाड़ियों ने पीछा कर नौबस्ता व बर्रा फ़्लाईओवर के बीच में रोककर की मारपीट व लूटपाट।
पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज और प्लास्टिक के डंडे से पीटा।जिससे चालक की आंख के नीचे आई गंभीर चोट।
घटना के बाद हाईवे पर लगा करीब एक घंटे तक का जाम।
बर्रा पुलिस ने शुरू की जांच, गाड़ी में मानकों के विपरीत पशुओं को ले जाने की भी जांच।
एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने कहा जांच कर की जाएगी उचित कानूनी कार्यवाही।
