दिनांक 12 जुलाई 2025

 

*समाजवादी पार्टी की बैठक*

 

*महानगर से पांचो विधानसभा क्षेत्रो के संगठन प्रभारियो के नाम घोषित*

 

*महानगर में मनरेगा के तहत अकुशल कामगारों को 110 वार्डों में रोजगार देने सरकार पीछे हट रही*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर शनिवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद में कहा कि गोविंद नगर में महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर किदवई नगर में सत्यनारायण गहरवार अर्पित त्रिवेदी कैंट में शादाब आलम रजत मिश्रा आर्य नगर में फखरे आलम अंसारी नंदलाल जायसवाल सीसामऊ विधानसभा में सौरभ सिंह अरमान खान सहित पांचो विधानसभा क्षेत्रो के प्रभारियों को मनोनीत किया गया जिन्हें आज चार्ज देकर प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के निर्देशानुसार निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रो में पीडीए पंचायत कराएंगे तथा मतदान केंद्र स्तर के साथ वार्डो में बूथ बैठक कराएंगे तथा बी एल ए गठित कर ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएंगे व मतदाता सूची के साथ बी एल ओ द्वारा यदि किसी मतदाता का नाम काटा जाता है तो उसकी रिपोर्ट करेंगे जिसे आयोग को सौंप जाएगी

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा अधिनियम के अंतर्गत कानपुर महानगर की पांचो विधानसभा में अकुशल कर्मचारियों के लिए मनरेगा चालू कर रोजगार की गारंटी दी जाए क्योंकि शहर के 110 वार्डों की टूटी सड़के टूटी नालियां गड्ढे मैनहोल जाम टनो कूडा नालियों में बज बजा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस ओर उदासीन है केंद्र सरकार को मनरेगा कानपुर महानगर में लागू करना चाहिए क्योंकि बजट 2025 26 में 86 हजार करोड़ का आवंटन ग्रामीणों में हुआ है लेकिन खर्च नहीं हो पाया इसलिए महानगर में मनरेगा चालू करके कामगारों को कम दिया जाए

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का प्रथम सोमवार 14 जुलाई से लग रहा है लेकिन शिव भक्तों को शिव दर्शन के लिए सड़कों के गद्दे मैनहोल पानी निकास सफाई की व्यवस्था नहीं हुई है सपा ने इसे गंभीरता से लिया है उक्त बैठक की कार्यवाही से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भेज कर अवगत कराया गया है

 

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर आनंद शुक्ला शादाब आलम मुमताज मंसूरी वरुण जायसवाल हुकुम सिंह यादव आकाश यादव मुमताज मंसूरी वरुण जयसवाल सुधांशु मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *