कानपुर
6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला सद्दाम हुआ गिरफ्तार
कानपुर । बीती 10 जुलाई को साढ़ थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवक मासूम को घर से उठाकर गांव के किनारे बगीचे में लेकर गया, जहां पर मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम ने घर पहुंचकर परिजनो को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आज आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया है वहीं मासूम का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है ।
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतर गांव निवासी छ वर्षीय मासूम के पिता ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी घर पर मां के पास पड़ी चारपाई पर सो रही थी, आरोप है, कि इस दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक सद्दाम वहां पर आया और मासूम को उठाकर ले गया। इसके बाद युवक ने गांव के किनारे स्थित बगीचे में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम को बगीचे में छोड़कर भाग निकला। मासूम ने घर पर पहुंचकर परिजनो से आपबीती बताई। परिजनो ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनें की मांग की है। साढ़ पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आज आरोपी युवक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है।
