दादा नगर समानांतर पुल का निरीक्षण — जनता को मिला समय से पहले तोहफा

 

कानपुर के लाखों लोगों के लिए आज का दिन एक बड़ी सौगात लेकर आया है। दादा नगर पुल के समानांतर बनाए गए नए पुल का कार्य तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस पुल का निरीक्षण आज क्षेत्रीय सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किया।

 

इस पुल की योजना वर्ष 2021 में शुरू की गई थी। अथक प्रयासों के बाद 2023 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा इसका शिलान्यास एवं भूमि पूजन कराया गया था। यह पुल सितंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन सभी तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों को पार करते हुए निर्माण कार्य जुलाई 2025 में ही पूर्ण कर लिया गया। यह उपलब्धि शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

 

निरीक्षण के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा — “यह पुल सिर्फ कनेक्टिविटी नहीं, जनता की सहूलियत का प्रतीक है… हमारे संकल्प का परिणाम है कि इसे समय से पहले जनता को समर्पित किया जा रहा है…”वहीं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा — “हमारा प्रयास था कि कोई भी देरी न हो, और जनता को जाम जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिले

 

दादा नगर का यह समानांतर पुल अब जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे दक्षिण और पश्चिम कानपुर की कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा। इस पुल का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा कराया जाएगा। यह पुल कानपुर शहर के यातायात प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है, और यह भाजपा नेतृत्व की विकास प्राथमिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *