कानपुर
कानपुर में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
रविवार रात 12 बजे से मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू।
हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोषों से गूंजे मंदिर परिसर
श्री आनंदेश्वर मंदिर परमट में आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी।
रात 2 बजे की आरती के बाद खोले गए दर्शन के पट।
सुबह 6 बजे तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए भगवान शिव के दर्शन।
मंदिर प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए 100 से अधिक वालंटियर तैनात किए।
लाइन व्यवस्था और प्रवेश में वालंटियर पूरी रात रहे सक्रिय।
सुरक्षा के लिए मंदिर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम किया गया स्थापित।
जगह-जगह लगे कैमरों से कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी।
श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा का अद्भुत संगम बना श्री आनंदेश्वर मंदिर परिसर।
