कानपुर
भाषा के नाम पर हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया और अपना विरोध दर्ज कराते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजा। इस धरने के माध्यम से व्यापारियों ने कहा है कि महाराष्ट्र,तमिलनाडु,असम समय कई अन्य राज्यों में भाषा को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी समाज इस हो रहे उत्पीड़न व शोषण से काफी परेशान और आतंकित है।अगर इसी तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न होता रहा तो व्यापारी समाज कहीं भी अपना व्यापार नहीं कर पाएगा तथा दूसरे राज्यों से आने वाले व्यापारियों के समक्ष भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। व्यापारी नेताओं ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को दखल देना चाहिए और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में हो रही इन सब घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक कदम उठाने चाहिए अगर जल्द ही केंद्र सरकार ने इन घटनाओं को नहीं रोका तो यह अराजक तत्व क्षेत्रीय संगठनों तथा छोटे राजनीतिक दलों के साथ मिलकर देश में आस्थिरता का माहौल उत्पन्न कर देंगे।जो कि देश के विकास में बाधक होंगे। व्यापारी नेताओं ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर इस भाषावाद तथा सीमावाद को समाप्त करने के लिए कदम बढ़ाने होंगे तथा केंद्र सरकार को भी इस पर बड़ी कार्रवाई करनी होगी।
