कानपुर

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर बनारस में हुये मुकदमे के विरोध में ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया..मांग की है कि मुकदमा खत्म किया जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे..ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि बनारस में कई दुकानों को उखाड़ा गया है, बेरोजगार लोगो को किया गया है..जिस कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पैदल यात्रा निकालकर दुकानदारों से मिलने की लिये पहुंचे थे और उनका दर्द जानने के लिए..जिस पर सरकार के इशारे पर अजय राय पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया..जिसका विरोध करते हुये कानपुर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित करते हुये दिया गया है..वही विकाश मिश्र कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ने बताया कि कोई भी जनता से जुड़ा मुद्दा राहुल गांधी या फिर अजय राय उठाते हैं सरकार द्वेष की भावना से मुकदमा दर्ज कर मुद्दों को दबाने का काम करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *