*सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित हुआ भव्य रुद्राभिषेक*

 

 

कानपुर, सावन के पवित्र महीने के प्रथम सोमवार को कानपुर के नानाराव पार्क में सांसद रमेश अवस्थी द्वारा भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सांसद रमेश अवस्थी अपने परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बाबा भोलेनाथ के सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के दौरान भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की, जिससे नानाराव पार्क भक्ति के रंग में डूब गया।

 

वहीं 14 जुलाई की शाम 4 बजे से सांसद रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित भव्य मैंगो पार्टी (कानपुर आम महोत्सव) का भी आयोजन होगा। इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों द्वारा लगभग 150 से अधिक प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही भव्य भजन संध्या का आयोजन भी होगा, जो इस कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगा। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *