
रावतपुर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में रावतपुर थाना प्रभारी के अगुवाई में पुलिस टीम ने फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी मसवानपुर थाना रावतपुर निवासी आरिफ खान है। पुलिस ने अभियुक्त को उनके घर के पास से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विवेक त्यागी, कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
