दिनांक: 14 जुलाई 2025

सावन के प्रथम सोमवार पर रुद्राभिषेक एवं आम महोत्सव का भव्य आयोजन

सावन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ नानाराव पार्क, फूलबाग, कानपुर में भव्य रुद्राभिषेक एवं आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे सांसद रमेश अवस्थी की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के साथ हुआ। रुद्राभिषेक में 11 विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष अनुष्ठान सम्पन्न कराया। सांसद श्री रमेश अवस्थी यजमान की भूमिका में रहे। उनके साथ उनके पुत्र सचिन अवस्थी एवं शुभम अवस्थी ने भी पूरी श्रद्धा से भाग लिया।

रुद्राभिषेक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित शिवराम सिंह सलिल विश्नोई आदि सैकड़ों गणमान्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण शाम 5 बजे से प्रारंभ हुआ आम महोत्सव, जिसमें आम की सैकड़ों प्रजातियों जैसे दशहरी अवध अभ्या, अवध समृद्धि, वनराज, फ़ज़री, बिंद्रा बानो, स्वर्ण रेखा, लखनऊ सफेदा, आम्रपाली, केशर,बुलडोजर आदि का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

आम महोत्सव में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,शिवराम सिंह अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, विधायक सलिल विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी, अमिताभ बाजपेई, सरोज कुरील,दीपू पांडे, अनूप अवस्थी, अनुराग शर्मा,भूपेश अवस्थी,विजय पंडित,व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, ज्ञानेश मिश्रा,पूनम कपूर,सरोज सिंह सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

आम महोत्सव में दर्जनों किसानों(आम पलकों) को सांसद रमेश एवं मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने सम्मानित किया ।

महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि

श्रावण माह शिवभक्ति का महीना है। रुद्राभिषेक हमारे सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक परंपरा का केंद्र है। साथ ही आम महोत्सव जैसे आयोजन न केवल हमारी कृषि विरासत को सम्मान देते हैं बल्कि सामाजिक समरसता का माध्यम भी बनते हैं। मैं सभी नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जो इस आयोजन में सम्मिलित होकर इसकी शोभा बने।

 

कार्यालय – सांसद रमेश अवस्थी

कानपुर लोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *